Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 92605 नए केस, 1133 मौतें, संक्रमितों की संख्या 54 लाख के पार पहुंची
हाईलाइट
- भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है
- देश में कोविड महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 54 लाख के पार पहुंच गई
- पिछले 24 घंटों के दौरान 92 हजार 605 नए मामले सामने आए
भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोविड महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 54 लाख के पार पहुंच गई है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 92 हजार 605 नए मामले सामने आए हैं और 1133 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 54 लाख 619 हो गई है। इनमें से 86 हजार 752 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 43 लाख 3 हजार 43 मरीज ठीक हुए हैं। बता दें कि, दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत दूसरे नंबर पर है। पहले स्थान पर अमेरिका है। वहीं रिकवरी के मामले में भारत अमेरिका से आगे चल रहा है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-live-updates-indias-case-tally-crosses-54-lakh-164488

कोई टिप्पणी नहीं: