Corona in India: बीते 24 घंटे में सामने आए 92 हजार से ज्यादा नए केस, मरीजों की संख्या 48 लाख के पार
हाईलाइट
- पिछले 24 घंटों में 92,071 नए मामले सामने आए, 1136 की मौत
- देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 48 लाख 46 हजार के पार
भारत में कोरोना वायरस का कहर अब बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। देश में महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 92 हजार 71 नए मामले सामने आए हैं और 1136 लोगों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: