Corona in India: देश में पहली बार 24 घंटे में सामने आए 97 हजार से ज्यादा नए केस, मरीजों की कुल संख्या 46 लाख के पार
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में 97,570 नए केस, 1201 की मौत
- देश में कुल मामले 46 लाख 59 हजार के पार
भारत में कोरोना वायरस का कहर अब बहुत तेजी से बढ़ रहा है। देश में महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 46 लाख के पार पहुंच गई है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 97 हजार 570 नए मामले सामने आए हैं और 1201 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि, देश में पहली बार एक दिन में कोरोना के इतने मरीज मिले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: