Corona in India:देश में पहली बार 24 घंटे में सामने आए 96 हजार से ज्यादा नए केस, कुल मामले 45 लाख के पार
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में 96 हजार 551 नए केस, 1209 लोगों की मौत
- देश में संक्रमितों की संख्या 45 लाख 62 हजार के पार पहुंची
भारत में कोरोना वायरस का कहर अब बहुत तेजी से बढ़ रहा है। देश में महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 45 लाख के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 96 हजार 551 नए मामले सामने आए हैं और 1209 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि, देश में पहली बार एक दिन में कोरोना के इतने मरीज मिले हैं और मौतों का आंकड़ा भी सर्वाधिक।

कोई टिप्पणी नहीं: