Corona in India: देश में फिर टूटा रिकॉर्ड, पहली बार 24 घंटे में 86 हजार से ज्यादा नए केस, कुल मामले 40 लाख के पार
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में 86,432 नए केस, 1,089 की मौत
- संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख 23 हजार के पार
भारत में कोरोना वायरस का कहर अब इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि, हर दूसरे दिन संक्रमितों का आंकड़ा लाख को पार कर रहा है। देश में महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 86 हजार 432 नए मामले सामने आए हैं और 1089 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि, देश में पहली बार कोरोना के इतने मरीज मिले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: