Corona in India: बीते 24 घंटे में 83 हजार से ज्यादा नए केस, संक्रमितों की कुल संख्या 39 लाख के पार
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में 83,341 नए केस, 1,096 लोगों की मौत
- देश में कोरोना के कुल मामले 39 लाख 36 हजार के पार
भारत में कोरोना वायरस का कहर अब इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि, हर दूसरे दिन संक्रमितों का आंकड़ा लाख को पार कर रहा है। देश में महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 39 लाख के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 83 हजार 341 नए मामले सामने आए हैं और 1096 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि, लगातार दूसरे दिन कोरोना के 83 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-in-india-live-update-total-covid19-cases-single-day-spike-total-deaths-positive-cases-160126

कोई टिप्पणी नहीं: