Seva Saptah: PM मोदी का जन्मदिन 'सेवा सप्ताह' के रूप में मना रही बीजेपी, जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ
हाईलाइट
- पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 70वां जन्मदिन मनाएंगे
- गौतमबुद्ध नगर के छपरौली गांव से सेवा सप्ताह का शुभारंभ
- पीएम के जन्मदिन पर पर बीजेपी 70 वर्चुअल रैली भी करेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन बाद यानी 17 सितंबर को अबना 70वां जन्मदिन मनाएंगे। कोरोना काल में भी पीएम के जन्मदिन का मनाने के लिए बीजेपी ने खास तैयारी की है। पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में पीएम मोदी का जन्मदिन मना रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज गौतमबुद्ध नगर जिले के छपरौली गांव से सेवा सप्ताह का शुभारंभ कर दिया है। इसके जरिए पूरे एक सप्ताह तक सेवा कार्यों का संचालन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: