Breaking

डॉ. कफील रिहा: अखिलेश बोले- उम्मीद है झूठे मुकदमों में फंसाए गए आजम खान को भी जल्द मिलेगा न्याय

हाईलाइट

  •  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. कफील खान की रिहाई का किया स्वागत
  •  कहा- उम्मीद है झूठे मुकदमों में फंसाये गये आजम खान को भी जल्द न्याय मिलेगा

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. कफील खान की रिहाई का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, उम्मीद है कि, झूठे मुकदमों में फंसाये गये आजम खान को भी जल्द ही न्याय मिलेगा। बता दें कि, सपा नेता और सांसद आजम खान पर नकली जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप है। इस मामले में उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे समेत पुलिस के सामने आत्ममर्पण कर दिया था। फिलहाल आजम जेल में ही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.