Sushant Singh Rajput Death Case: मुंबई पहुंचे पटना एसपी विनय तिवारी को BMC ने किया क्वारंटीन
हाईलाइट
- पटना एसपी विनय तिवारी को BMC अधिकारियों ने किया क्वारंटीन
- सुशांत सिंह सुसाइड मामले की जांच के लिए रविवार को मुंबई पहुंचे थे विनय तिवारी
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना एसपी विनय तिवारी को BMC ने 15 अगस्त तक के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। मुंबई में बिहार के पुलिस के साथ लगातार हो रहे इस बर्ताव से समझ रहा है कि महाराष्ट्र सरकार और पुलिस दोनों ही इस मामले में बिहार पुलिस की कोई मदद नहीं कर रहे हैं। एसपी तिवारी को मुंबई के पहली रात एसआरपीएफ के गोरेगांव के कैंप में बितानी पड़ी। तिवारी को क्वारंटीन किए जाने पर बिहार पुलिस ने नाराजगी जताई है।

कोई टिप्पणी नहीं: