सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप: सुशांत को जहर देकर मारा गया, ऑटोप्सी में जानबूझकर की गई देरी
हाईलाइट
- सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला
- बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप
- सुशांत सिंह को जहर देकर मारा गया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, अभिनेता ने आत्महत्या की थी या फिर उनकी हत्या की गई। हालांकि सीबीआई तेजी से मामले को सुलझाने में लगी हुई है। इसी बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वामी का कहना है, सुशांत की हत्या की गई है। मौत से पहले उन्हें जहर दिया गया था। इतना ही नहीं इस दावे से पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने इस केस में दुबई कनेक्शन का दावा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: