#BabriZindaHai: राम मंदिर भूमि पूजन से पहले ओवैसी का ट्वीट- बाबरी मस्जिद थी और रहेगी
हाईलाइट
- राम मंदिर, भूमि पूजन से कुछ घंटे पहले ओवैसी ने किया ट्वीट
- ओवैसी ने बाबरी जिंदा है हैशटैग के साथ ट्वीट किया
- कहा, 'बाबरी मस्जिद थी, है और रहेगी इंशाअल्लाह
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) के भूमि पूजन से कुछ घंटे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बाबरी मस्जिद को लेकर ट्वीट किया है। ओवैसी ने बाबरी जिंदा है हैशटैग (#BabriZindaHai) के साथ ट्वीट किया है। बता दें कि, हैदराबाद सांसद ओवैसी ने राम मंदिर भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने पर ऐतराज जताया था।

कोई टिप्पणी नहीं: