कोरोना: GDP में ऐतिहासिक गिरावट की आशंका, राहुल ने पीएम पर कसा तंज, बोले- मोदी है तो मुमकिन है
हाईलाइट
- GDP में आजादी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट की आशंका
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- मोदी है तो मुमकिन है
कोरोना संकट का सबसे अधिक असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। भारत की प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस के संस्थापक और जानेमाने उद्योगपति एन. नारायणमूर्ति ने GDP में आजादी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट की आशंका जताई है। जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट की आशंका को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर हमला बोला है। राहुल ने नारायणमूर्ति के इस बयान को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- ‘मोदी है तो मुमकिन है’।

कोई टिप्पणी नहीं: