Breaking

धोनी के बाद PM मोदी ने सुरेश रैना को लिखा पत्र, कहा-दुनिया आपके कवर ड्राइव और फील्डिंग की मुरीद

हाईलाइट

  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब सुरेश रैना के लिए एक लेटर लिखा
  •  रैना ने धोनी के साथ ही 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के लिए एक लेटर लिखा है। सुरेश रैना ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी द्वारा उनके लिए लिखे गए लेटर को शेयर किया है। रैना ने इसके लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा भी किया है। सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.