सुशांत केस की CBI जांच: CM नीतीश बोले- अब मिलेगा न्याय, राउत ने कहा, ये मुंबई पुलिस के खिलाफ साजिश, पात्रा का ट्वीट- महाराष्ट्र सरकार जा 'रिया' है
हाईलाइट
- SC ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को सौंपी
- सीएम नीतीश समेत कई राजनेताओं ने फैसले का किया स्वागत
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई जांच पर मुहर लगने के बाद सीएम नीतीश ने उम्मीद जताई है कि, अब सुशांत और उनके परिवार को न्याय मिलेगा। वहीं महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के सांसद संजय राउत के सुर बदल गए हैं और उन्होंने चुप्पी साध ली है। वहीं बीजेपी, बिहार की सत्तारूढ़ जेडीयू, उसकी गठबंधन सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आजेडी) ने भी सुशांत मामले में सीबीआई जांच के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिल खोलकर स्वागत किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: