बदलाव: अब शिक्षा मंत्रालय के नाम से जाना जाएगा मानव संसाधन विकास मंत्रालय, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
हाईलाइट
- इसरो के पूर्व प्रमुख ने नई शिक्षा नीति को दिया अंतिम रूप
- अब देश में शिक्षा के बदल जाएंगे मायने
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय रखे जाने को मंजूरी दे दी है। सोमवार रात जारी अधिसूचना के मुताबिक, 29 जुलाई को कैबिनेट की मंजूरी के बाद नई शिक्षा नीति के मसौदे के तहत यह नाम बदला गया था। नई शिक्षा नीति अगले साल से प्रभावी हो जाएगी। नई शिक्षा नीति अब पूरे उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक ही रेगुलेटरी बॉडी होगी, जिससे शिक्षा क्षेत्र में अव्यवस्था को खत्म किया जा सके। प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान 1985 में शिक्षा मंत्रालय का नाम एचआरडी मंत्रालय किया गया था। पीवी नरसिंह राव पहले एचआरडी मंत्री बने थे।

कोई टिप्पणी नहीं: