Breaking

राष्ट्रीय खेल दिवस: PM ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, खेल और फिटनेस को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह

हाईलाइट

  •  राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
  •  प्रतिभाशाली एथलीटों के लिए परिवारों और कोच की सराहना भी की

आज राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए उनके परिवारों और कोच की सराहना भी की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लोगों से खेल और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का भी आग्रह किया है। गौरतलब है कि, देश में हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.