अयोध्या राम मंदिर: रामजन्मभूमि जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी
हाईलाइट
- पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के लिए किया भूमि पूजन
- राम जन्मभूमि जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने मोदी
- इससे पहले नरेंद्र मोदी 1991 में पहली बार पहुंचे थे अयोध्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी। मंदिर के लिए भूमि पूजन होने के बाद देशवासियों का वर्षों का इंतजार खत्म हो गया है। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। नरेंद्र मोदी रामजन्मभूमि जाने वाले और रामलला का दर्शन करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: