Breaking

भोपाल: कश्मीर में शहीद हुए राजगढ़ के सिपाही को सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को 1 करोड़ और नौकरी देने का ऐलान

हाईलाइट

  •  बारामूला में शहीद हुए राजगढ़ के खुजनेर निवासी मनीष कारपेंटर
  •  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीर सपूत को अर्पित की श्रद्धांजलि
  •  शहीद के परिवार को 1 करोड़ की राशि और नौकरी देने का ऐलान

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों का मुकाबला करते शहीद हुए मध्य प्रदेश के सपूत मनीष कारपेंटर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को श्रद्धांजलि दी। राजगढ़ जिले के खुजनेर निवासी मनीष बारामूला में हुए एक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। बुधवार को शहीद का पार्थिव शरीर भोपाल स्थित 3EME आर्मी सेंटर हॉस्पिटल पहुंचा, जहां सीएम शिवराज ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान सीएम ने शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.