मध्य प्रदेश: भोपाल में 24 घंटे में 5 इंच बारिश, इंदौर में टूटा 39 सालों का रिकॉर्ड, सड़कों पर जलभराव, कई जिलों में अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में बीते दो दिन से भारी बारिश जारी है। राजधानी भोपाल में 24 घंटे के अंदर 5 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार बारिश से बड़ी झील का लेवल 24 घंटे में 1 फीट बढ़ गया है। वहीं, इंदौर में देर रात तीन बजे से हुई बारिश की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बरगी बांध के 13 गेट खुलने के कारण नर्मदा का जलस्तर बढ़कर 956.62 फीट हो गया है। सीहोर जिले के 14 गांवो में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रायसेन जिले में बारना पुल पर पानी आने से जयपुर- जबलपुर हाईवे और कहूला पुल डूबने से भोपाल-सागर मार्ग बंद हो गया। देर रात भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने निचली बस्तियों का दौरा कर जल जमाव की स्थिति की समीक्षा की।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें –
https://www.bhaskarhindi.com/state/news/heavy-rain-live-updates-in-madhya-pradesh-5-inches-of-rain-in-24-hours-in-bhopal-meteorological-department-issued-heavy-rain-alert-in-many-districts-of-madhya-pradesh-156644

कोई टिप्पणी नहीं: