JEE NEET Exam 2020: परीक्षा के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन कर रही कांग्रेस, सोशल मीडिया पर भी हल्ला बोला
हाईलाइट
- कोरोना काल में JEE-NEET परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विरोध
- कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन , सोशल मीडिया पर भी हल्ला बोल
देश में कोरोना संकट के बीच मेडिकल और इंजीनियरिंग के यूजी कोर्सेस में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा नीट (NEET- National Eligibility cum Entrance Test) और जेईई (JEE- Joint Entrance Examination) के आयोजन को लेकर हंगामा जारी है। छात्रों से लेकर विपक्षी दलों के राजनेता तक सड़कों पर उतर आए हैं।परीक्षा के आयोजन के खिलाफ आज कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य और जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने नारेबाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी हल्ला बोला जा रहा है। सोशल मीडिया पर JEE-NEET परीक्षा को टालने की अपील की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: