पलटवार: जम्मू-कश्मीर पर चीन-पाक के संयुक्त बयान को भारत ने किया खारिज, कहा- ये हमारा अखंड हिस्सा, इस मामले में दखल मंजूर नहीं
हाईलाइट
- POK में बदलाव लाने के लिए अन्य देश का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं: भारत
- चीन पहुंचे पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने वांग यी के सामने उठाया था POK का मुद्दा
जम्मू-कश्मीर पर चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान को भारतीय विदेश मंत्रालय ने सिरे खारिज कर दिया है। भारत ने दोनों की बेतुकी बयानबाजी पर कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारा अखंड हिस्सा है और इस मामले में किसी दूसरे का दखल हमें मंजूर नहीं। बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चीन दौरे पर हैं। इस दौरान कुरैशी ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के सामने कश्मीर का मुद्दा भी उठाया था। इसके अलावा चीन के महत्वपूर्ण OROP की चर्चा की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि संबंधित पक्ष भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/overturned-india-rejects-sino-pak-joint-statement-on-jammu-and-kashmir-156862

कोई टिप्पणी नहीं: