ENG VS IRE 2nd ODI: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मैच में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज पर किया कब्जा
हाईलाइट
- इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
- तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाई
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को साउथैंप्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच आयरलैंड को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए जॉनी बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कोई टिप्पणी नहीं: