Corona in India: देश में कुल मामले 34 लाख 63 हजार के पार, अबतक 62 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में 76,472 नए केस, 1,021 की मौत
- कुल मरीजों की संख्या 34 लाख 63 हजार के पार
भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 35 लाख के करीब पहुंच गई है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 76 हजार 472 नए मामले सामने आए हैं और 1021 लोगों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: