Corona in India: देश में मरीजों की संख्या 31 लाख 67 हजार के पार पहुंची, अब तक 58 हजार से ज्यादा की मौत
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में 60,975 नए केस सामने आए, 848 की मौत
- देश में कोरोना के कुल मामले 31 लाख 67 हजार के पार
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां मरीजों की संख्या 32 लाख के करीब पहुंच गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 60 हजार 975 नए मामले सामने आए हैं और 848 लोगों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: