Corona in India: बीते 24 घंटे में 60,963 नए केस, मरीजों की कुल संख्या 23 लाख 29 हजार के पार
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में 60,963 नए केस, 834 की मौत
- देश में कुल मामले 23 लाख 29 हजार के पार
भारत में कोरोना वायरस का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 60 हजार 963 नए मामले सामने आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: