Coronavirus in India: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बोले- सब ठीक रहा तो 2020 के अंत तक हासिल कर लेंगे कोरोनावायरस वैक्सीन
हाईलाइट
- देश में रिकवरी रेट 75 फीसदी के करीब पहुंचा
- तीसरे चरण में उत्साहजनक परिणाम मिले हैं
- देश में अब तक 29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्ष वर्धन ने शनिवार को कहा कि सब ठीक रहा तो देश में साल के अंत तक घातक कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन आ जाएगी। यह बात दिल्ली के नजदीक गाजियबाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 10 बिस्तरों के अस्थायी अस्पताल का उद्घाटन करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कही। उन्होंने कहा कि भारत ने आठ जनवरी से ही कोविड-19 से निपटने की रणनीति बनाने की शुरुआत कर दी थी जब दुनिया को इस महामारी की जानकारी मिली थी।

कोई टिप्पणी नहीं: