Meeting: सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सोनिया की बैठक, JEE-NEET परीक्षा टालने की मांग को लेकर SC जाने का फैसला
हाईलाइट
- सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सोनिया गांधी की बैठक
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने आज बुधवार को सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस वर्चुअल मीटिंग में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए। बैठक के दौरान जीएसटी और नीट-जेईई परीक्षा के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में इन विषयों पर सभी ने अपनी राय रखी इसके बाद यह सहमति बनी कि, सात राज्य JEE-NEET की परीक्षा टालने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: