राम काज करिबे को आतुर Live: अयोध्या के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, 32 सेकंड के अभिजीत मुहुर्त में करेंगे भूमि पूजन
हाईलाइट
- अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन आज
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे भूमि पूजन
- 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी
अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) निर्माण के लिए आज भूमि पूजन होगा। पीएम मोदी अयोध्या के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। भूमि पूजन के लिए अयोध्या पूरी तरह तैयारी है। भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 12.44 बजे है। इसके साथ ही करोड़ों राम भक्तों का सालों का इंतजार आज पूरा हो जाएगा जब राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी और विधिवत रूप से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं: