राम मंदिर: दिग्विजय बोले- भूमिपूजन का मुहूर्त अशुभ, इसीलिए गृह मंत्री शाह से पुजारी तक कोरोना संक्रमित
हाईलाइट
- कोरोना संकट के बीच राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर सियासी बवाल
- यूपी में एक मंत्री की कोरोना से मौत, गृह मंत्री अमित शाह भी संक्रमित
- दिग्विजय बोले- सनातन धर्म की मान्यताओं को नजरअंदाज करने का नतीजा
कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत आज सोमवार से हो गई है। पांच अगस्त को भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्री, राजनेता, पुजारी शामिल होंगे। इस भव्य कार्यक्रम के लिए तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। हालांकि इसी बीच रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में एक मंत्री की कोविड के कारण मौत भी हो गई। कार्यक्रम से पहले इन हालातों को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भूमि पूजन के मुहूर्त अशुभ बताया है। सिंह का कहना है, मुहूर्त शुभ नहीं है, इसीलिए गृह मंत्री शाह से पुजारी तक कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: