Breaking

आगरा: प्रदीप गुप्ता के अलावा तीन और आरोपी गिरफ्तार, ये थी बस हाईजैक के पीछे की असली कहानी

उत्तर प्रदेश के आगरा में बस हाईजैक के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। हालांकि पहले इस घटना की वजह बस की लोन रिकवरी बताई जा रही थी, लेकिन असली कहानी ने मुख्य आरोपी प्रदीप गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद नया मोड़ लिया है। बस के अपहरण का कारण ईएमआई भुगतान में देरी नहीं बल्कि पैसों के लेन-देन का विवाद था। बता दें कि गुरुवार तड़के आगरा में न्यू दक्षिणी बाइपास से जा रही प्राइवेट बस को बदमाशों ने अगवा कर लिया था। बदमाश बस में बैठी 34 सवारियों को भी अपने साथ ले गये थे। बस और कंडक्टर को बस से उतार कर रास्ते में ही छोड़ दिया था, जबिक मुसाफिरों को झांसी में सुरक्षित उतारा।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें –
https://www.bhaskarhindi.com/city/news/agra-bus-hijack-main-accused-arrested-loan-recovery-dispute-over-money-story-behind-hijacking-gurugram-madhya-pradesh-156438

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.