Breaking

La Liga: रियाल मेड्रिड ने 34वीं बार ला लीगा का खिताब जीता, तीन साल बाद लीग की चैंपियन बनीं

हाईलाइट

  •  रियाल मैड्रिड अंक तालीका में 86 अंक के साथ टॉप पर मौजूद
  •  रियाल मैड्रिड ने लीग का पिछला खिताब 2017 में जीता था।

स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियाल मेड्रिड ने गुरुवार को ला लीगा का खिताब अपने नाम कर लिया है। रियाल मेड्रिड ने अब तक सबसे ज्यादा 34वीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। गुरुवार को खेले गए मैच में रियाल मैड्रिड ने विलारियाल को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही रियाल मैड्रिड लीग की चैंपियन बनीं। रियाल मैड्रिड ने तीन साल बाद लीग का खिताब जीता है। उसने लीग का पिछला खिताब 2017 में जीता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.