Rajasthan Politics: अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे राजस्थान के स्पीकर, कहा- विधायकों को अयोग्य ठहराने का अधिकार मेरे पास
हाईलाइट
- राजस्थान में सियासी संग्राम जारी
- नोटिस मामले में SC जाएंगे स्पीकर
राजस्थान में चल रहा सियासी संग्राम फिलहाल कम होता नजर नहीं आ रहा है। विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने का मसला अब हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने वाला है। दरअसल पायलट समेत कांग्रेस के 19 विधायकों को स्पीकर की ओर से जारी नोटिस के खिलाफ पायलट गुट हाईकोर्ट पहुंचा था। मंगलवार को HC ने पायलट खेमे को राहत देते हुए स्पीकर को आदेश दिया कि, वो विधायकों पर 24 जुलाई तक किसी तरफ का कोई भी एक्शन न लें। अब विधानसभा स्पीकर हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कह रहे हैं। ऐसे में राज्य की सियासत एक बार फिर नए रंग में बदलती नजर आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: