सत्ता का संकट: मुख्यमंत्री पद चाहते हैं सचिन पायलट, आज फिर होगी विधायक दल की बैठक
हाईलाइट
- राजस्थान में सियासत का सकंट जारी
- पायलट को मनाने में जुटा आलाकमान
- आज फिर बुलाई गई विधायक दल की बैठक
राजस्थान में डिप्टी सीएम सचिन पायलट की बगावत के बाद संकट में आई कांग्रेस की गहलोत सरकार को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस आलाकमान पायलट-गहलोत के बीच रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रही है। आज (मंगलवार) सुबह जयपुर में एक बार फिर विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। आलाकमान ने पायलट को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। बता दें कि कल पायलट बैठक में शामिल नहीं हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान इस मामले को बहुत ज्यादा नहीं खींचना चाहता और कोशिश है कि मंगलवार यानी की आज ही इसका समाधान निकाल लिया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: