क्रिकेट: पिछले साल आज ही के दिन इंग्लैंड पहली बार बना था वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में बाउंड्री नियम से न्यूजीलैंड को दी थी मात
हाईलाइट
- इंग्लैंड ने पिछले साल आज ही के दिन (14 जुलाई 2019) पहली बार ICC वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था
- इंग्लैंड ने वनडे वर्ल्ड कप के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को बाउंड्री नियम के आधार पर हराया था
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पिछले साल आज ही के दिन (14 जुलाई 2019) पहली बार ICC वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। वनडे वर्ल्ड कप के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था। सुपर ओवर तक पहुंचे इस मुकाबले का फैसला बाउंड्री के आधार पर हुआ था। लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम भी इतने ही रन बना सकी और ये मैच टाई हो गया था। इसके बाद सुपर ओवर में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 16 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी 15 रन ही बना सकी और ये मैच एक बार फिर टाई पर खत्म हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: