Breaking

मध्यप्रदेश: OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक कायम

मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग OBC (OBC) को दिए जाने वाले आरक्षण को 14 से 27 प्रतिशत करने के फैसले पर हाईकोर्ट द्वारा दिया गया स्थगन जारी रहेगा। इस तरह राज्य में अभी पिछड़ा वर्ग को 14 प्रतिशत आरक्षण ही मिलेगा। न्यायालयीन सूत्रों ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14 से 27 फीसदी किए जाने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर पिछले साल स्थगन दिया गया था। इस स्थगन को हटाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अपील की गई। इस अपील पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश संजय यादव व न्यायाधीश वी.के. श्रीवास्तव की युगलपीठ ने सरकार की तरफ से दायर अपील तथा दो अन्य याचिकाओं की सुनवाई करते हुए स्थगन आदेश वापस लेने से इनकार कर दिया।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें –
https://www.bhaskarhindi.com/education/news/madhya-pradesh-postponement-on-the-decision-to-increase-the-reservation-to-obcs-to-14-to-27-percent-will-continue-146338

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.