लद्दाख: चीन की चाल पर वायुसेना की नजर, बॉर्डर के पास फॉरवर्ड एयरबेस पर लड़ाकू विमानों का 'नाइट ऑपरेशन'
हाईलाइट
- लद्दाख में चीन की चाल पर भारतीय वायुसेना की निगरानी
- बॉर्डर के पास IAF के लड़ाकू विमानों का 'नाइट ऑपरेशन'
- फॉरवर्ड बेस पर अपाचे हेलिकॉप्टर ने रात में भरी उड़ान
पूर्वी लद्दाख में बॉर्डर को लेकर भारत-चीन के बीच तनाव अब कम होता दिखाई दे रहा है। सोमवार को चीन ने गलवान घाटी के पास से अपने कदम पीछे खींचे। जिस जगह पर दोनों देशों के बीच झड़प हुई थी, अब वहां से चीनी सेना करीब दो किमी तक पीछे चली गई है। दोनों देशों के बीच तय हुआ है कि, सीमा पर तनाव की स्थिति को कम किया जाएगा। इसके बावजूद भी भारत ने सख्ती बरकरार रखी है।

कोई टिप्पणी नहीं: