कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे का करीबी जय वाजपेयी गिरफ्तार, गैंगस्टर की काली कमाई के खुलेंगे राज!
हाईलाइट
- कानपुर शूटआउट मामले में जय वाजपेयी और प्रशांत शुक्ला गिरफ्तार
- गैंगस्टर विकास दुबे के पैसों का हिसाब रखता था व्यापारी जय वाजपेयी
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए एनकाउंटर के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। शूटआउट के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी जय वाजपेयी और उसके एक साथी प्रशांत शुक्ला को रविवार रात गिरफ्तार किया गया। कानपुर के कारोबारी जयकांत वाजपेयी उर्फ जय वाजपेयी पर आरोप है कि उसने बिकरू गांव में 2-3 जुलाई को 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में विकास दुबे और उसके साथियों को गोला-बारूद उपलब्ध कराया था।

कोई टिप्पणी नहीं: