ENG VS WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे जो रूट, बेन स्टोक्स पहली बार करेंगे कप्तानी
हाईलाइट
- जो रूट वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे
- अब पहले टेस्ट में रूट की गैर मौजूदगी में आलराउंडर बेन स्टोक्स टीम की कप्तानी करेंगे
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। रूट की गैर मौजूदगी में आलराउंडर बेन स्टोक्स टीम की कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। रूट को दूसरे बच्चे के जन्म के कारण अपनी पत्नी के पास रहना है। ECB ने आगे कहा कि, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर टीम के उपकप्तान होंगे। बटलर इंग्लैंड के सीमित ओवरों के भी उपकप्तान हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/joe-root-to-miss-first-west-indies-test-ben-stokes-to-captain-england-140570

कोई टिप्पणी नहीं: