Breaking

Vaccine: 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है भारत की पहली कोरोना वैक्सीन 'Covaxin'

हाईलाइट

  •  कोरोना की वैक्सीन 'कोवैक्सीन' 15 अगस्त को हो सकती है लॉन्च
  •  फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने तैयार की है यह वैक्सीन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी दुनिया में ही इसकी वैक्सीन बनाने की कोशिश जारी है। इसी बीच भारत ने कोरोना की पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है और माना जा रहा है कि देश को 15 अगस्त तक कोरोना की वैक्सीन मिल सकती है। भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई वैक्सीन 'कोवैक्सीन' (COVAXIN) 15 अगस्त को लॉन्च की जा सकती है। हाल ही में वैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की अनुमति मिली है। 7 जुलाई से ट्रायल शुरू होगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने सोमवार को भारत बायोटेक को वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.