Happy birthday: भारतीय क्रिकेट के 'दादा' 48 साल के हुए, जानिए उनके करियर से जुड़े कुछ यादगार पल
हाईलाइट
- पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहें
- 8 जुलाई 1972 को जन्में सौरव, चंडीदास गांगुली और निरूपा गांगुली के दूसरे बेटे हैं
- मैच फिक्सिंग स्कैंडल के बाद साल 2000 में उन्होंने भारत की कप्तानी संभाली थी
पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 8 जुलाई 1972 को कलकत्ता में जन्में सौरव, चंडीदास गांगुली और निरूपा गांगुली के दूसरे बेटे हैं। उन्हें कलकत्ता के प्रिंस, ऑफ़ साइड के भगवान और दादा के नाम से भी जान जाता है। मैच फिक्सिंग स्कैंडल के बाद साल 2000 में उन्होंने भारत की कप्तानी संभाली। गांगुली को एक ऐसे कप्तान के रूप में जाना जाता है जिसनें टीम को जीतने की आदत लगाई। युवराज सिंह, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और महेन्द्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों ने दादा की कप्तानी में ही डेब्यू किया था। एक बेहतरीन कप्तान के अलावा गांगुली को एक जबरदस्त बल्लेबाज के रूप में भी जाना जाता है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/happy-birthday-sourav-ganguly-indias-legendary-former-captain-turns-48-142468

कोई टिप्पणी नहीं: