ENG VS WI Test Series: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव, एक या दो दिन में प्रैक्टिस पर लौटेंगे
हाईलाइट
- इंग्लैंड क्रिकट टीम के ऑलराउंडर सैम करन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई
- सैम में कोरोना के लक्ष्ण होने के कारण उनका गुरुवार को कोरोना टेस्ट किया गया था
इंग्लैंड क्रिकट टीम के ऑलराउंडर सैम करन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बात की जानकारी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दी है। ICC ने साथ ही यह भी कहा है कि, सैम करन एक या दो दिन में प्रैक्टिस पर लौटेंगे। सैम करन में कोरोना के लक्ष्ण होने के कारण उनका गुरुवार को कोरोना टेस्ट किया गया था। तबीयत खराब होने के बाद से सैम करन होटल में सेल्फ-आइसोलेशन में रह रहे थे। बीमार होने के कारण वह वॉर्म-अप मैच में बाकी दिन नहीं खेल सके।

कोई टिप्पणी नहीं: