ENG VS IRE: दूसरा वनडे मैच कल, इंग्लैंड की नजर सीरीज जीत पर
हाईलाइट
- इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल साउथैंप्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा
- तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रही है, उसने पहले मैच में आयरलैंड को 6 से हराया था
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल साउथैंप्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रही है। इंग्लैंड ने सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड को 6 विकेट से हराकर बढ़त हासिल की है। अब इंग्लैंड दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं आयरलैंड की नजर मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने पर होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: