विजय दिवस: कारगिल युद्ध के 21 साल पूरे, वॉर मेमोरियल पहुंचे राजनाथ सिंह, शहीदों को किया याद
हाईलाइट
- कारगिल युद्ध के 21 साल पूरे
- कारगिल युद्ध के 21 साल पूरे होने पर वॉर मेमोरियल पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, शहीदों को किया याद
- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और तीनों सेना प्रमुखों ने कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की
कारगिल विजय दिवस के 21 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों और शहीदों को नमन किया। आज रक्षा मंत्री, सीडीएस और तीनों सेना के प्रमुख दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि पहुंचे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा, कारगिल विजय दिवस पर मैं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। कारगिल की विजय दिलाने वाले सेना के जवानों की शहादत सदैव हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत के रूप में काम करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: