Rajnath Leh Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह पहुंचे, सैन्य अधिकारियों के साथ LAC की स्थितियों पर चर्चा करेंगे
हाईलाइट
- LAC को लेकर चल रहे तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लेह पहुंचे
- CDS बिपिन रावत और आर्मी जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद
- राजनाथ सिंह अपने इस दौरे में सैन्य अधिकारियों के साथ LAC की स्थितियों पर चर्चा करेंगे
भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) को लेकर चल रहे तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लेह पहुंचे। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद है। भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिकों ने रक्षा मंत्री, CDS और सेना प्रमुख की मौजूदगी में स्टाकना (लेह) में पैरा ड्रापिंग अभ्यास किया। राजनाथ सिंह अपने इस दौरे में सैन्य अधिकारियों के साथ LAC की स्थितियों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह अस्पताल में भर्ती उन जवानों से भी मुलाकात कर सकते हैं, जो कि गलवान घाटी में हुई झड़प में घायल हुए थे। राजनाथ सिंह यहां पर सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक में भी हिस्सा लेंगे। कल वो श्रीनगर जाएंगे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/defence-minister-rajnath-singh-in-leh-145029

कोई टिप्पणी नहीं: