Breaking

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में 48661 नए मामले सामने आए, 705 लोगों की मौत

हाईलाइट

  •  भारत में तेजी से फैल रहा है कोरोना महामारी का संक्रमण
  •  पिछले 24 घंटे में 48661 नए मामले सामने आए, 705 लोगों की मौत
  •  कोरोनावायरस से अब तक जा चुकी है 32,063 लोगों की जान

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। केन्द्र व राज्य सरकारें वायरस की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 48,661 नए मामले सामने आए हैं और 705 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,85,522 हो गई है। जिनमें से 4,67,882 सक्रिय मामले हैं, 8,85,577 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 32,063 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.