Breaking

Corona in India: देश में 24 घंटे में 22,752 नए केस, कुल मामले 7.42 लाख के पार, अबतक 20,642 लोगों की मौत

हाईलाइट

  •  भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 42 हजार के पार
  •  20 हजार से अधिक की मौत, 4.56 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7.42 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 22 हजार 752 नए मामले सामने आए हैं और 482 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 7 लाख 42 हजार 417 हो गई है। इनमें से 20 हजार 642 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लाख 56 हजार 831 मरीज ठीक हुए हैं। 2 लाख 64 हजार 944 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.