Breaking

Corona in India: देश में पहली बार 24 घंटे में 26,506 नए केस, मरीजों की कुल संख्या 7.93 लाख के पार

हाईलाइट

  •  देश में पहली बार 24 घंटे में 26,506 नए केस, 475 की मौत
  •  संक्रमितों की कुल संख्या 7 लाख 93 हजार के पार पहुंची

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। यहां हर दिन 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 26 हजार 506 नए मामले सामने आए हैं और 475 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 7 लाख 93 हजार 802 हो गई है। इनमें से 21 हजार 604 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लाख 95 हजार 513 मरीज ठीक हुए हैं। 2 लाख 76 हजार 685 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.