Coronavirus in India: देश में मरीजों का आंकड़ा 7 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटे में 22,252 नए केस
हाईलाइट
- देश में बीते 24 घंटे में 22,252 नए केस, 467 की मौत
- कोरोना के कुल मामले 7 लाख 19 हजार के पार पहुंचे
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सात लाख के पार पहुंच गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 22 हजार 252 नए मामले सामने आए हैं और 467 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 7 लाख 19 हजार 665 हो गई है। इनमें से 20 हजार 160 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लाख 39 हजार 948 मरीज ठीक हुए हैं। 2 लाख 59 हजार 557 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है।

कोई टिप्पणी नहीं: