Breaking

Corona in India: देश में 24 घंटे में 29,429 नए केस, संक्रमितों की संख्या 9.36 लाख के पार

हाईलाइट

  •  देश में बीते 24 घंटे में 29,429 नए केस, 582 की मौत
  •  अबतक 9 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

भारत में कोरोना वायरस का कहर अब और तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 9.36 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 29 हजार 429 नए मामले सामने आए हैं और 582 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 9 लाख 36 हजार 181 हो गई है। इनमें से 24 हजार 309 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लाख 92 हजार 032 मरीज ठीक हुए हैं। 3 लाख 19 हजार 840 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.