Breaking

Coronavirus in India: देश में मरीजों की संख्या 9 लाख के पार, बीते 24 घंटे में सामने आए 28,498 नए मामले

हाईलाइट

  •  देश में कोरोना के कुल मामले 9 लाख के पार पहुंचे
  •  पिछले 24 घंटे में 28 हजार 498 नए मामले सामने आए

भारत में कोरोना वायरस का कहर अब और तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख के पार पहुंच गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 28 हजार 498 नए मामले सामने आए हैं और 553 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 9 लाख 6 हजार 752 हो गई है। इनमें से 23 हजार 727 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लाख 71 हजार 460 मरीज ठीक हुए हैं। 3 लाख 11 हजार 565 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.